, March 8 -- इस मौके पर उन जीविका दीदियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने प्रयासों से समाज में सकारात्मक बदलाव की मिसाल पेश की है। सम्मानित होने वालों में बेबी कुमारी, सुमन कुमारी, पिंकी कुमारी, सुकांती कुमारी और दिव्यांग बबिता देवी शामिल रहीं। जिला जनसंपर्क पदाधिकारी मेनका कुमारी ने महिलाओं के साहस और आत्मविश्वास की सराहना करते हुए उन्हें समाज की प्रेरणा बताया। वहीं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर झाझा में 'वन स्टॉप सेंटर' का भी उद्घाटन किया गया।

अपर समाहर्ता रविकांत सिन्हा ने वरीय उपसमाहर्ता सावन कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार और विभिन्न पंचायतों की महिला मुखियाओं के साथ दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और फीता काटकर केंद्र का उद्घाटन किया।

इस केंद्र में पीड़ित महिलाओं को एक ही स्थान पर चिकित्सीय सहायता, कानूनी सलाह और परामर्श जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

कार्यक्रम के दौरान कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय और प्लस टू बालिका उच्च विद्यालय झाझा की छात्राओं ने रैली, स्वागत गीत और नृत्य प्रस्तुति के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया।

इस अवसर पर समाज और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं, छात्राओं और शिक्षिकाओं को भी मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों ने महिलाओं और बालिकाओं को शिक्षा प्राप्त कर आत्मनिर्भर बनने तथा अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित