समस्तीपुर, अप्रैल 11 -- बिहार राज्य महिला आयोग ने शनिवार को समस्तीपुर जिले के सरायरंजन में 'महिला आयोग आपके द्वार' कार्यक्रम के तहत महिलाओं को उसके अधिकार दिलाने के प्रति जागरूकता अभियान शुरू की।

महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती अप्सरा ने आज इस अभियान का शुभारंभ करते हुए बताया कि इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को उसके अधिकार के प्रति जागरूक और उनकी शिकायतों को मौके पर ही निपटारा करना है। उन्होंने बताया कि आयोग की ओर से शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण स्तर पर भी विशेष कैंप लगाया जा रहा है, जिसमें महिलाओं को उनके संवैधानिक कानूनी अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जायेगा।

इस अवसर पर समस्तीपुर की जनता दल यूनाईटेड (जदयू) विधायक अश्वमेध देवी एवं पूर्व मंत्री शीला मंडल ने कहा कि गांव एवं प्रखंड की अधिकांश महिलाएं अब भी महिला आयोग को नहीं जानती हैं, इसलिए महिला आयोग अब घर-घर जाकर महिलाओं को सजग कर रही है। जिससे ग्रामीण महिलाएं भी अपने हक और अधिकार को जाने।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित