समस्तीपुर , नवंबर 04 -- उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेतायोगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को दावा किया कि बिहार में एक बार फिर प्रचंड बहुमत से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार बनेगी।
श्री योगी आदित्यनाथ ने आज समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर हाई स्कूल मे भाजपा प्रत्याशी राजेश कुमार सिंह के समर्थन मे आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव मे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन(एनडीए) की आंधी चल रही है। उन्होंने कहा कि प्रचंड बहुमत के साथ एक बार फिर से प्रदेश मे राजग की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद)-कांग्रेस वाली इंडिया गठबंधन ने गरीबों का सम्मान छिना है। इसलिए प्रदेश की जनता ने इन दलों को पिछले 20 सालों से सत्ता से दूर रखा है।उन्होने कहा कि जंगलराज स्थापित करने वाला राजद-कांग्रेस आज बिहार मे सुशासन की सरकार देने की बात कर रहा है। जो पूरी तरह हास्यास्पद है।उन्होंने लोगों से राजग प्रत्याशी राजेश सिंह को भारी मतो से जीताने की अपील की और कहा कि राजग सरकार बनने पर मोहिउद्दीननगर का नाम मोहन नगर किया जायेगा।
सभा को भाजपा प्रत्याशी राजेश कुमार सिंह एवं भाजपा विधान पार्षद तरुण कुमार ने भी संबोधित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित