पटना , अप्रैल 08 -- जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने बुधवार को कहा कि बिहार में 4954 ऑक्सिलरी नर्स मिडवाइफ (एएनएम) की नियुक्ति से राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी।

श्री कुशवाहा ने आज बयान जारी कर कहा कि नीतीश सरकार ने 4954 एएनएम कर्मियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया है, जो राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इन नियुक्तियों से जहां एक ओर हजारों बेटियों को आत्मनिर्भरता एवं सम्मानजनक आजीविका का अवसर प्राप्त हुआ है, वहीं उनके परिवारों में भी नए उत्साह एवं खुशियों का संचार हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित