समस्तीपुर , फरवरी 20 -- िहार राज्य महिला आयोग लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए आगामी 08 मार्च से 13 मार्च तक राज्यव्यापी "महिला सुनवाई पखवाड़ा" का आयोजन करेगा।
समस्तीपुर के अतिथि गृह सभागार मे आयोजित दो दिवसीय "महिला आयोग आपके द्वार" कार्यक्रम के समापन अवसर पर आयोग की अध्यक्ष अप्सरा मिश्रा ने शुक्रवार को यहां बताया कि आयोग की तीन सदस्यीय टीम ने जिले की कुल 391 लंबित मामलों की सुनवाई की। जिसमें आँन स्पाँट 357 मामलों का निष्पादन किया गया। उन्होंने बताया 34 मामलों का निष्पादन नहीं होने के कारण दोनों पक्षों को पटना स्थित महिला आयोग के समक्ष बुलाया गया है।
इस अवसर पर आयोग की सदस्य श्यामा सिंह एवं रश्मि रेखा सिन्हा ने संयुक्त रुप से पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को मामलों के निष्पादन में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित भी किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित