समस्तीपुर, फरवरी 19 -- िहार राज्य महिला आयोग ने लंबित मामलों के निष्पादन के लिए राज्य में "महिला आयोग आपके द्वार" कार्यक्रम की शुरूआत कर दी है।
महिला आयोग की अध्यक्ष अप्सरा मिश्रा के नेतृत्व में गुरुवार को तीन सदस्यीय टीम समस्तीपुर पहुंची।
आयोग की अध्यक्ष अप्सरा मिश्रा ने समस्तीपुर अतिथि गृह में बताया कि आयोग द्वारा समस्तीपुर में पहली बार दो दिवसीय कैम्प लगाये गए है, जिसमें 212 लंबित मामलों की सुनवाई की जायेगी। उन्होंने बताया कि राज्य आयोग मे दर्ज लंबित पांच हजार मामलों में से अब-तक तीन हजार पांच सौ मामलों का निष्पादन किया जा चुका है।
अप्सरा मिश्रा ने बताया कि समस्तीपुर के बाद रोहतास एवं भागलपुर में महिला आयोग आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।
इस मौके पर आयोग की सदस्य श्यामा सिंह एवं रश्मि रेखा सिन्हा समेत अन्य पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित