राजगीर , अक्टूबर 15 -- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को कहा कि बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की लहर है और चुनाव में राजग की जीत से बिहार में नया सवेरा आएगा।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज नालंदा के बिहारशरीफ विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी एवं मंत्री डॉ. सुनील कुमार के पक्ष में किसान कॉलेज में आयोजित नामांकन सभा में कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार में जो विकास कार्य हुए हैं उससे बिहार का स्वरूप बदला है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में इस बार छठ पूजा दिल्ली के यमुना घाट पर भव्य तरीके से मनाया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित