पटना , नवंबर 03 -- बिहार विधानसभा की 121 सीटों पर प्रथम चरण में छह नवंबर को होने वाले मतदान के लिए कल शाम प्रचार का शोर थम जाएगा।

प्रथम चरण में जिन विधानसभा क्षेत्रों में 04 नवंबर को चुनाव प्रचार समाप्त हो जाएगा उनमें आलमनगर,बिहारीगंज, सिंहेश्वर (सुरक्षित),मधेपुरा,सोनबर्षा (सुरक्षित),सहरसा,सिमरी बख्तियारपुर,महिषी,कुशेश्वर अस्थान (सुरक्षित),गौराबौराम, बेनीपुर,अलीनगर,दरभंगा ग्रामीण,दरभंगा, हायाघाट,बहादुरपुर, केवटी,जाले,गायघाट,औराई, मीनापुर, बोचहां (सुरक्षित), सकरा (सुरक्षित), कुढ़नी, मुजफ्फरपुर,कांटी, बरुराज,पारू,साहेबगंज,बैकुंठपुर,बरौली, गोपालगंज, कुचायकोट भोरे (सुरक्षित),हथुआ,सिवान,जीरादेई,दरौली सुरक्षित),रघुनाथपुर, दरौंधा,बड़हरिया,गोरियाकोठी,महराजगंज,एकमा,मांझी,बनियापुर,तरैया, मढ़ौरा , छपरा, गरखा (सुरक्षित),अमनौर,परसा,सोनपुर,हाजीपुर,लालगंज,वैशाली,महुआ,राजा पाकड़ (सुरक्षित), राघोपुर, महनार,पातेपुर (सुरक्षित), कल्याणपुर (सुरक्षित), वारिसनगर, समस्तीपुर,उजियारपुर, मोरवा, सरायरंजन, मोहिउद्दीननगर,विभूतिपुर,रोसड़ा (सुरक्षित),हसनपुर, चेरिया बरियारपुर,बछवाड़ा, तेघड़ा, मटिहानी साहेबपुर कमाल,बेगूसराय,बखरी (सुरक्षित),अलौली(सुरक्षित)खगड़िया, बेलदौर,परबत्ता,तारापुर,मुंगेर, जमालपुर, सूर्यगढ़ा,लखीसराय,शेखपुरा ,बरबीघा,अस्थावां, बिहारशरीफ,राजगीर (सुरक्षित), इस्लामपुर, हिलसा,नालन्दा,हरनौत,मोकामा,बाढ़, बख्तियारपुर, दीघा, बांकीपुर, कुम्हरार,पटना साहिब,फतुहा,दानापुर,मनेर,फुलवारी (सुरक्षित),मसौढ़ी (सुरक्षित),पालीगंज,बिक्रम,सन्देश, बड़हरा,आरा,अगिआंव(सुरक्षित),तरारी,जगदीशपुर,शाहपुर,ब्रह्मपुर,बक्सर,डुमराँव और राजपुर (सुरक्षित) शामिल है।

कल जिन क्षेत्रों चुनाव प्रचार का शोर थम जायेगा वहां से चुनाव लड़ने वाले दिग्गज नेताओं में राष्ट्रीय जनतंत्रिक गठबंधन (राजग) से दोनों मुख्यंमत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, 15 मंत्री विजय कुमार चौधरी,श्रवण कुमार,मंगल पाण्डे,मदन सहनी,नीतीन नवीन,महेश्वर हजारी,सुनील कुमार,रत्नेशसादा,केदार प्रसाद गुप्ता, सुरेन्द्र मेहता,संजय सरावगी, डा. सुनील कुमार, जिवेश कुमार,राजू कुमार सिंह और कृष्ण कुमार मंटू के अलावा बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेन्द्र नारायण यादव, राम कृपाल यादव,श्याम रजक, अनंत सिह, अमरेन्द्र पांडेय, हरिनारायण सिंह, उमेश कुशवाहा और श्रेयसी सिंह समेत अन्य शामिल हैं। इसी तरह महागठबंधन से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव के अलावा अवध बिहारी चौधरी,डा. रामानंद यादव, वीणा देवी,ललित कुमार यादव,विजेन्द्र चौधरी, रेणु कुशवाहा, खेसारी लाल यादव,आलोक मेहता,भाई वीरेन्द्र, अनिरूद्ध यादव,अवधेश राय शामिल है।इसके अलावा तेज प्रताप यादव, आईपी गुप्ता, शिवदीप लांडे,आनंद मिश्रा, वी.के.रवि, जयप्रकाश सिंह, आर.के.मिश्रा, राम नारायण सिंह, पुष्पम प्रिया, समेत अन्य की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी हुयी है।

बिहार में इस बार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा),जनता दल यूनाइटेड (जदयू) लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास),हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम), और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) शामिल है। वहीं महागठबंधन में राष्ट्रीय जनता दल (राजद), कांग्रेस, विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी), भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी लेनिनवादी (भाकपा माले) , भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और इंडियन इंक्लूसिव पार्टी (आईआईपी) चुनाव मैदान में उतरी है।

इस चुनाव में राजग के घटक जदयू ने 57,भाजपा ने 48, लोक जनशक्ति पार्टी ( रामविलास) ने 13 और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) ने 02 प्रत्याशी चुनावी अखाड़े में उतारे हैं। एक अन्य सीट मढ़ौरा में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) प्रत्याशी भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री सीमा सिंह का नामांकन रद्द हो गया था।

राजग ने इस सीट पर निर्दलीय अंकित कुमार को समर्थन दिया है।वहीं महागठबंधन के घटक राजद ने 71, कांग्रेस ने 24, भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा माले) ने 14, भाकपा ने पांच, माकपा और आईआईपी ने तीन-तीन सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किये है। प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज ने प्रथम चरण में 118 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारे हैं।

इन 121 विधानसभा क्षेत्रों में पहले चरण के मतदान में 45341 मतदान केंद्र पर तीन करोड़ 75 लाख 13 हजार 302 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर 122 महिला और 1192 पुरुष प्रत्याशी समेत कुल 1314 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में बंद कर देंगे। मतदाताओं में एक करोड़ 98 लाख 35 हजार 325 पुरुष, एक करोड़ 76 लाख 77 हजार 219 महिला और 758 थर्ड जेंडर शामिल हैं। पहले चरण के चुनाव में सबसे अधिक 20 उम्मीदवार कुढ़नी और मुजफ्फरपुर में वहीं भोरे, अलौली और परबत्ता में सबसे कम पांच प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित