, March 14 -- कार्यक्रम के दौरान वैशाली के साथ मुजफ्फरपुर, पश्चिमी चंपारण एवं पूर्वी चंपारण की मधुमक्खी पालन से जुड़ी जीविका दीदियों ने अपने अनुभव साझा किए तथा इस वर्ष अधिकाधिक शहद उत्पादन एवं विपणन की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली दीदियों एवं कैडरों को सम्मानित भी किया गया।
डीपीएम जीविका मुजफ्फरपुर श्रीमती अनीशा ने कहा कि जीविका से जुड़कर महिलाएं निरंतर प्रगति कर रही हैं और शहद उत्पादन के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य हो रहा है।
वहीं डीपीएम वैशाली श्रीमती वंदना कुमारी ने मधुग्राम से जुड़ी दीदियों को भरोसा दिलाया कि गुणवत्तापूर्ण शहद उत्पादन होने पर उन्हें बेहतर मूल्य सुनिश्चित कराया जाएगा।
डाबर से जुड़े अजय कुमार ने कहा कि जीविका दीदियों द्वारा उत्पादित शहद की गुणवत्ता काफी अच्छी है और गुणवत्तापूर्ण उत्पाद के लिए बेहतर मूल्य उपलब्ध कराया जा रहा है। यदि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शहद की आपूर्ति होती है तो इससे दीदियों को अच्छा आर्थिक लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर संचार प्रबंधक राजीव रंजन, संतोष कुमार, आनंद कुमार, शिवम कुमार, इमरान अली, चुनचुन कुमार सहित अनेक जीविका कर्मी एवं जीविका दीदियाँ उपस्थित थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित