, March 15 -- मंत्री श्री पांडे ने कहा कि रोबोटिक सर्जिकल सिस्टम की सुविधाओं का भी शुभारंभ किया गया है। यह अत्यंत गर्व का विषय है कि द विंची एक्सआई शल्य प्रणाली, जिसे इंट्यूटिव सर्जिकल इंक, संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा निर्मित किया गया है, जिसको इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान, पटना में स्थापित किया गया है। लगभग 40 करोड़ रुपये की लागत से क्रय किया गया। यह अत्याधुनिक रोबोटिक शल्य प्रणाली, जिसमें 10 वर्षों की व्यापक वार्षिक अनुरक्षण सेवा भी शामिल है। राज्य में अति-विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस अत्याधुनिक प्रणाली की स्थापना के साथ ही आईजीआईएमएस देश के उन अग्रणी चिकित्सा संस्थानों की श्रेणी में शामिल हो गया है, जहां रोबोटिक सहायता प्राप्त शल्य चिकित्सा की सुविधा उपलब्ध है।

श्री पांडे ने कहा कि बिहार सरकार के निरंतर सहयोग और मार्गदर्शन से आईजीआईएमएस में मार्च 2016 में किडनी प्रत्यारोपण कार्यक्रम सफलतापूर्वक शुरू किया गया, जिसे आज दस वर्ष पूरे हो चुके हैं। स्थापना के बाद से अब तक आईजीआईएमएस में 138 किडनी प्रत्यारोपण सफलतापूर्वक किए जा चुके हैं, जिनके परिणाम देश के प्रमुख प्रत्यारोपण केंद्रों के समान हैं।

इस अवसर पर दीघा के विधायक संजीव चौरसिया आईजीआईएमएस के निदेशक डॉ. बिन्दे, डॉ. एन. आर. विश्वास, डॉ. हेमंत कुमार, डॉ. ओम कुमार, डॉ. विश्वास, सहित कई वरिष्ठ चिकित्सक, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, आईजीआईएमएस के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित