, March 30 -- भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 06 या 07 अप्रैल को प्रत्येक बूथ पर प्राथमिक और सक्रिय सदस्यों के साथ स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इसके तहत प्रत्येक बूथ पर प्राथमिक और सक्रिय सदस्य स्थापना दिवस मनाएंगे। उन्होंने कहा कि आठ और नौ अप्रैल को जिला कार्यालय में सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा जिसमें विभिन्न चयनित विषयों जैसे भाजपा के संगठनात्मक विस्तार और चुनावी सफलताओं में जन समर्थन पर चर्चा की जाएगी। इसमें वक्ता जिला और प्रदेश के नेता होंगे।

श्री सरावगी ने कहा कि सात से 12 अप्रैल तक गाँव बस्ती चलो अभियान चलाया जाएगा, जिसमें सभी पार्षद, पंचायत सदस्यों के ऊपर के जनप्रतिनिधियों सहित पार्टी के सभी कार्यकर्ता भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम एक विधानसभा में 50 बड़े गांव में आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मान, गणमान्य लोगों से संपर्क और उनका सम्मान, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों पर चर्चा की जाएगी।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश स्तर पर स्थापना दिवस कार्यक्रम के क्रियान्वयन के लिए एक टोली बनाई गई है। उन्होंने कहा कि इस टोली में प्रदेश महामंत्री राधामोहन शर्मा, पूर्व विधायक पवन जायसवाल, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष पिंकी कुशवाहा, पूर्व कार्यालय मंत्री सत्यपाल नरोत्तम और अभियान मुख्यालय प्रभारी राजीव रंजन को शामिल किया गया है। इसके अलावा इन कार्यक्रमों की सफलता के लिए प्रदेश के 13 भागों में क्षेत्रवार कार्यक्रम प्रभारी भी बनाए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित