बक्सर , मार्च 29 -- बक्सर जिले में अनुपा उच्च माध्यमिक विद्यालय खरहना की छात्रा अनुपा कुमारी ने बिहार विद्यालय माध्यमिक परीक्षा (मैट्रिक) में 489 अंक (97.6%) अंक लाकर पूरे राज्य में तीसरा स्थान तथा अपने जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है।

राजपुर प्रखंड के खरहना गांव निवासी किसान नित्यानंद यादव तथा गृहणी निर्मला देवी की पुत्री अनुपा चार भाई बहनों में दूसरे नंबर की संतान है।

उसके माता पिता ने बताया कि वह बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रही है । आर्थिक रूप से बहुत ज्यादा सक्षम नहीं होने के बावजूद काबिले तारीफ है । अनुपा ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने मातापिता, दादा तथा गुरुजनों को दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित