, April 18 -- सचिव ने बताया कि लगभग 30 हजार जलापूर्ति योजनाओं की निगरानी अब आईओटी डिवाइस के माध्यम से की जाएगी, जिससे योजनाओं की रियल टाइम अनुश्रवण होगा एवं ससमय समस्याओं का समाधान सुनिश्चित होगा।
गर्मी के मौसम को देखते हुए सभी पदाधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने को कहा गया है। पंचायत स्तर पर भू-जल स्तर की सतत निगरानी करते हुए नियमित प्रतिवेदन मुख्यालय को भेजने तथा जहां जल स्तर में गिरावट की समस्या चिन्हित हो, वहां वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित