पटना, मार्च 22 -- बिहार दिवस 2026 के अवसर पर गांधी मैदान, पटना में स्थापित कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार के विभागीय पवेलियन में रविवार को बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता आशीष विद्यार्थी पहुंचे।
आशीष विद्यार्थी के आगमन से पवेलियन में उत्साह का माहौल देखने को मिला।पवेलियन भ्रमण के दौरान आशीष विद्यार्थी ने बिहार की समृद्ध कला, संस्कृति एवं विरासत को प्रदर्शित करने वाली विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया और उसका भरपूर आनंद लिया। उन्होंने पवेलियन में प्रदर्शित पारंपरिक कलाओं, हस्तशिल्प एवं आधुनिक तकनीक आधारित प्रस्तुतियों की सराहना की।इस दौरान उन्होंने विभागीय पवेलियन में स्थापित आकर्षणों का अनुभव करते हुए विशेष रुचि दिखाई और इसे अत्यंत रोचक एवं सराहनीय पहल बताया।
पवेलियन भ्रमण के क्रम में आशीष विद्यार्थी ने कला एवं संस्कृति विभाग के मंत्री अरुण शंकर प्रसाद से भी मुलाकात की और कार्यक्रम की सराहना की।कला एवं संस्कृति विभाग की ओर से स्थापित यह पवेलियन बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को आधुनिक स्वरूप में प्रस्तुत करते हुए आगंतुकों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित