, Jan. 29 -- मुख्यमंत्री श्री कुमार ने 23 हजार 472 स्वयं सहायता समूह से जुड़ी जीविका दीदियों को 437 करोड़ रुपये का सांकेतिक चेक प्रदान किया। उन्होंने सामाजिक पुनर्वास योजना, अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन अनुदान एवं मुख्यमंत्री निःशक्त जन विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना के लाभार्थियों को सांकेतिक चेक प्रदान किया। मुख्यमंत्री श्री कुमार ने वहां मौजूद मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के लाभार्थियों से बातचीत की। लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना की राशि में वृद्धि के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।

श्री कुमार ने बॉरलॉग इंस्टीट्यूट फॉर साउथ एशिया, समस्तीपुर द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नयी-नयी तकनीकों और कृषि उत्पादों की जानकारी ली। कृषि विभाग द्वारा समस्तीपुर में कराए जा रहे मल्टीपल क्रॉप फार्मिंग के मॉडल को भी देखा। मुख्यमंत्री श्री कुमार ने निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के विभिन्न लाभार्थियों से बातचीत की तथा जिले में उद्योग को विकसित करने के संबंध में जिलाधिकारी से बातचीत की। उन्होंने कहा कि यहां के लघु उद्यमी जो उत्पाद बना रहे हैं उनका उत्पाद अच्छे से बाजार पहुंचे। इसके लिए सुनियोजित तरीके से काम करें। इससे स्थानीय उत्पाद एवं स्थानीय बाजार दोनों को बढ़ावा मिलेगा।

मुख्यमंत्री श्री कुमार ने शिक्षा विभाग एवं परिवहन विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया और जिले में चलाए जा रहे जागरुकता अभियान की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने समस्तीपुर जिलान्तर्गत डकीमाबाद प्रखंड में निर्माणाधीन आर०सी०सी० पुल-सह बाईपास सड़क का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को निर्माण कार्य की प्रगति एवं अध्यतन स्थिति की जानकारी दी। प्रगति यात्रा के दौरान समस्तीपुर जिला के लिए घोषित विकासात्मक योजनाओं के क्रियान्वयन की वर्तमान स्थिति से अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया। इन घोषित योजनाओं में मुक्तापुर-मोईन को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का कार्य, समस्तीपुर-दरभंगा पथ पर मुक्तापुर में रेलवे क्रॉसिंग पर रेल ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य, राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या-322 के मथुरापुर से मुक्तापुर (कि०मी० 67.47 से 89.256 तक) पथ का चौड़ीकरण एवं मगरदही घाट पर नये उच्चस्तरीय आर०सी०सी० पुल का निर्माण कार्य, मणिका (एसएच-88) से विक्रमपुर (एनएच-322) भाया श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज नरघोधी, सरायरंजन बाईपास पथ के निर्माण कार्य की प्रगति के संबंध में अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी।

इसके अतिरिक्त प्रगति यात्रा के दौरान घोषित रोसड़ा शिवाजीनगर-बरियाही घाट-बहेड़ी पथ के कि०मी० 0.00 से 22.20 कि०मी० के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य, रोसड़ा बाईपास (उत्तरी) कलवारा चौक (रोसड़ा हथौड़ी कोठी पथ के दूसरे कि०मी०) से दरहा पावरा (एसएच-88) भाया लालपुर मुहम्मदपुर-पावरा एवं रोसड़ा बाईपास (दक्षिण) रहुआ (SH-65) के 28वें कि०मी० से दौलतपुर (एसएच-66) के चैनेज 37वें कि०मी० तक निर्माण कार्य, शिवाजीनगर प्रखंड में करेह नदी पर शंकरपुर घाट पर 12x27.80 मी० आकार का उच्चस्तरीय आर०सी०सी० पुल एवं पहुंच पथ का निर्माण कार्य, बलान नदी एवं जमुआरी नदी की गाद उड़ाडी का कार्य, एन०एच०-28 छोटी बेझाडीह से कन्हैया चौक भाया शीतलपट्टी, महादेव चौक तक बाइपास सड़क का निर्माण (पार्ट-ए) एम०डी०आर०-टी 01 से हकीमाबाद तक बाईपास सड़क का निर्माण (पार्ट-बी) का कार्य सहित अन्य विकासात्मक योजनाओं की प्रगति के संबंध में मुख्यमंत्री श्री कुमार को विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान श्री कुमार ने अधिकारियों को कार्य तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित