, March 25 -- मुख्यमंत्री श्री कुमार ने प्रगति यात्रा के दौरान घोषित योजनाओं के प्रस्तुतीकरण का अवलोकन कर उनके क्रियानवयन की प्रगति के संबंध में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। इन योजनाओं में उद्वह सिंचाई योजना सहित मलई बराज योजना का निर्माण कार्य, बक्सर-कोईलवर गंगा तटबंध के सुदृढ़ीकरण, कालीकरण तथा सुरक्षात्मक कार्य (51.720 कि.मी), भोजपुर-सिमरी पथ का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य (कुल लम्बाई-9.30 किमी), बक्सर गोलम्बर से ज्योति चौक भाया बस स्टैंड पथ का चौड़ीकरण (4-लेन) एवं मजबूतीकरण कार्य (कुल लम्बाई-3.00 किमी), बड़ी मस्जिद से सेन्ट्रल जेल तक पथ का चौड़ीकरण कार्य (कुल लम्बाई 4.20 कि०मी०), एनएच-922 से प्रखंड कार्यालय, ब्रह्मपुर वाया ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर तक पथ का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य (कुल लम्बाई-2.50 किमी), बक्सर नगर परिषद अंतर्गत 620 क्षमता वाले अटल कला भवन का निर्माण, प्रखण्ड - सह- अंचल कार्यालय, बक्सर सदर में नये भवन का निर्माण, धनसोई बाजार बाईपास निर्माण कार्य (कुल लम्बाई 4.05 किमी), बक्सर जिला अन्तर्गत आई०टी०आई० बक्सर के मैदान में स्टेडियम का निर्माण कार्य, एन०एच० 922 से उत्तर प्रदेश के बलिया जिला (एन०एच०-19) को जोड़ने वाले गंगा नदी पर निर्मित जनेश्वर मिश्र पुल (बयासी पुल) के पहुंच पथ का निर्माण कार्य, भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां संगीत कॉलेज की स्थापना, प्रखण्ड-सह-अंचल कार्यालय भवन, सिमरी, चौसा, चौगाई और केसठ का निर्माण कार्य शामिल है।
मुख्यमंत्री श्री कुमार ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इन सभी योजनाओं का कार्य तय समय सीमा के अंदर पूर्ण कराएं। उन्होंने कहा कि बक्सर जिला के विकास के लिए ये सभी योजनाएं काफी महत्वपूर्ण है। इन कामों के पूरा होने से इलाके का और अधिक विकास होगा तथा लोगों को इसका फायदा मिलेगा। बक्सर के आईटीआई मैदान में मुख्यमंत्री श्री कुमार ने पौधारोपण भी किया।स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा नेताओं एवं जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका अभिनंदन एवं स्वागत किया गया।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान, विधायक संतोष निराला, आनंद मिश्रा, राहुल कुमार सिंह, पूर्व विधान पार्षद हुलास पांडेय, विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह, पटना प्रमंडल के आयुक्त अनिमेश कुमार पराशर, शाहाबाद प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक डॉ. सत्यप्रकाश, बक्सर की जिलाधिकारी श्रीमती साहिला, पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित