, March 18 -- मुख्यमंत्री श्री कुमार ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इन सभी योजनाओं का क्रियान्वयन तय समय सीमा के अंदर बेहतर ढंग से पूर्ण कराएं, इन सभी कार्यों के पूरा हो जाने से लोगों को काफी फायदा होगा तथा इलाके का विकास होगा। उन्होंने कहा कि पथों एवं पुलों के बन जाने से आवागमन और सुगम होगा, जिससे इंधन और समय की भी बचत होगी।

मुख्यमंत्री श्री कुमार ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने अवलोकन के क्रम में सतत् जीविकोपार्जन योजनान्तर्गत 1073 लाभार्थियों के लिये पांच करोड़ दो लाख 59 हजार 700 रुपये का सांकेतिक चेक, 12814 जीविका स्वयं सहायता समूहों को बैंक ऋण के तहत 114 करोड़ 19 लाख 91 हजार रुपये का सांकेतिक चेक, 578 जीविका स्वयं सहायता समूह को परिक्रमी निधि एवं प्रारंभिक निवेश निधि के तहत 29 करोड़ 62 लाख 85 हजार रुपये का सांकेतिक चेक, आयुष्मान कार्ड, बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्य आदि के लाभुकों को चेक प्रदान किया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण एवं जमुई जिले के प्रभारी मंत्री संजय कुमार सिंह, खेल एवं सूचना प्रावैधिकी मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह, विधायक दामोदर राउत, प्रफुल्ल कुमार मांझी, पूर्व मंत्री सुमित कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल, अपर पुलिस महानिदेशक मुख्यालय सुनील कुमार, मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त प्रेम सिंह मीणा, मुंगेर प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक राकेश कुमार, जमुई के जिलाधिकारी नवीन, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित