, March 23 -- मुख्यमंत्री श्री कुमार ने प्रगति यात्रा के दौरान घोषित विकासात्मक योजनाओं एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं के प्रस्तुतीकरण का अवलोकन कर उनके क्रियान्वयन की प्रगति के संबंध में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। इन योजनाओं में माली से एकरौंजा वाया तुर्क तेलपा पथ का निर्माण, कुर्था प्रखंड में विथरा वीयर (सिनाने वीयर) का जीर्णोद्धार कार्य, मुख्यमंत्री खेल विकास योजनान्तर्गत अरवल जिला में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण कार्य, अरवल बस स्टैंड से जनकपुर घाम, एसपी आवास होते हुए बैदराबाद पथ एवं कुर्था प्रखंड अन्तर्गत मिर्जापुर से डकरा पथ का निर्माण, प्रखण्ड अरवल सदर, करपी एवं कुर्था में प्रखण्ड-सह-अंचल कार्यालय का निर्माण कार्य, औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना, 620 क्षमता वाले अटल कला भवन का निर्माण कार्य शामिल है।

मुख्यमंत्री श्री कुमार ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इन सभी विकास योजनाओं का काम समय सीमा के अंदर ठीक ढंग से पूरा कराएं। उन्होंने कहा कि इन सभी योजनाओं के पूरा हो जाने के बाद इलाके की और अधिक तरक्की होगी, इससे लोगों को काफी फायदा होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित