, March 9 -- मुख्यमंत्री श्री कुमार ने इसके बाद कंगन घाट पहुंचकर भद्रघाट-दीदारगंज पथ के 4 लेन चौड़ीकरण/निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को ससमय कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। 7.80 किलोमीटर लंबे पथ के चौड़ीकरण/निर्माण कार्य के लिये 158.4037 करोड़ रूपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। सेक्शन 1 में भद्रघाट से मिरचाई घाट (कुल लंबाई 2.35 कि.मी.), सेक्शन-2 में मिरचाई घाट से पटना घाट (कुल लंबाई 1.65 कि.मी), सेक्शन-3 में पटना घाट से शरीफागंज घाट (कुल लंबाई 1.55 कि.मी) तथा सेक्शन-4 में शरीफागंज घाट से दीदारगंज तक (कुल लंबाई 2.25 कि.मी) चौड़ीकरण/निर्माण कार्य किया जा रहा है।

गौरतलब है कि भद्रघाट से दमराही घाट के बीच अवस्थित 2 लेन पथ से अशोक राजपथ पर वाहनों का दबाव घटा है एवं पटना सिटी के लोगों को जाम की समस्या से निजात दिलाने में सफलता मिली है। उक्त पथ को भद्रघाट से दीदारगंज तक 4 लेन पथ के निर्माण से अशोक राजपथ पर वाहनों का दबाव कम होगा तथा जाम की समस्या से लोगों को काफी राहत मिलेगी। इसके साथ ही छठ महापर्व एवं विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों एवं सामाजिक अवसरों पर गंगा नदी तक जाने में लोगों को काफी सहूलियत होगी।

इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, चंद्रशेखर सिंह, बिहार राज्य पथ विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक शीर्षत कपिल अशोक, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित