, March 22 -- इस अवसर पर स्वच्छता को लेकर विशेष संदेश प्रसारित किया गया।पटना नगर निगम की ब्रांड एम्बेसडर डॉक्टर नीतू कुमारी नवगीत ने स्वच्छता गीतों की प्रस्तुति दी। स्वच्छ पटना सुंदर पटना के संकल्प को दोहराते हुए नागरिकों से अपील की गई कि वे शहर की स्वच्छता बनाए रखने में सक्रिय भागीदारी निभाएं।
कार्यक्रम के दौरान आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण में जनभागीदारी की भी अपील की गई साथ ही कचरे का पृथक्करण की प्रकार किया जाए। स्वच्छता जागरूकता से जुड़े संदेशों को सांस्कृतिक माध्यमों के जरिए आमजन तक पहुँचाया गया, जिससे लोगों में सकारात्मक प्रेरणा का संचार हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित