, April 13 -- श्रीमती सीता साहू ने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, जन धन योजना, मुद्रा योजना, स्वयं सहायता समूह, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और मातृत्व लाभ से जुड़ी योजनाओं ने महिलाओं के जीवन स्तर में व्यापक सुधार किया है। उन्होंने कहा, "अब आवश्यकता है कि महिलाएं केवल योजनाओं की लाभार्थी न रहकर नीति निर्माण की भी भागीदार बनें।"इस अवसर पर उप महापौर श्रीमती रेशमी कुमारी ने कहा कि यह अधिनियम देश की आधी आबादी को लोकतंत्र और शासन व्यवस्था में उचित प्रतिनिधित्व देने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि लोकसभा, राज्य विधानसभाओं तथा दिल्ली विधानसभा में महिलाओं के लिए एक-तिहाई सीटों का आरक्षण केवल एक संवैधानिक संशोधन नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण के नए युग की शुरुआत है।
इस अवसर पर पार्षद श्रीमती छठिया देवी (वार्ड-1), श्रीमती प्रभा देवी (वार्ड-3), श्रीमती ऊषा देवी (वार्ड-4), श्रीमती दीपा रानी खान (वार्ड-5), श्रीमती धनराज देवी (वार्ड-6), श्रीमती शारदा देवी (वार्ड 19), श्रीमती अनीता देवी (वार्ड 22), श्रीमती सुशीला कुमारी (वार्ड 22 ए), श्रीमती रानी कुमारी (वार्ड 27), श्रीमती कावेरी सिंह (वार्ड 30), श्रीमती रजनी सिन्हा (वार्ड 43), श्रीमती पूनम शर्मा (वार्ड 46), श्रीमती किरण मेहता (वार्ड 53), श्रीमती तारा देवी (वार्ड 62), श्रीमती सुनीता देवी (वार्ड 68) एवं श्रीमती संध्या यादव (वार्ड 72) उपस्थित थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित