पटना , मार्च 23 -- बिहार में राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित तीन दिवसीय बिहार दिवस समारोह में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (आईपीआरडी) का पवेलियन दर्शकों के लिए सबसे बड़ा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

पहले दिन ही इस वर्चुअल सेल्फी पॉइंट पर लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं। यहां 300 से अधिक आगंतुकों ने उत्साह के साथ इस अनूठी सेल्फी का आनंद लिया।

आगंतुक आईपीआरडी के स्टॉल पर उपलब्ध डिवाइस पर पहले अपना व्हाट्सएप मोबाइल नंबर दर्ज कराते हैं। इसके बाद उन्हें अपने पसंदीदा टेम्पलेट को चुनना है। इन टेम्प्लेट्स में गणमान्य लोगों के साथ सेल्फी के विकल्प के साथ समाचार पत्रों-पत्रिकाओं के कवर पर अपना फोटो लगाने का विकल्प उपलब्ध है। लिए गए सेल्फी को व्हाट्सएप नंबर पर भेज दिया जाता है। आईपीआरडी स्टॉल पर उपलब्ध यह सुविधा लोगों का मनोरंजन करने के साथ ही उत्सव में आने वालों के लिए एक यादगार पल को संजोयने का भी काम कर रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित