, March 13 -- निरीक्षण के दौरान सचिव दिनेश कुमार ने संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जायें। उन्होंने कहा कि बिहार दिवस केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह बिहार की गौरवशाली संस्कृति, इतिहास और विकास का उत्सव है और यह आयोजन हर दृष्टि से भव्य, सुव्यवस्थित और यादगार होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई, सजावट एवं तकनीकी व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए।

इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षा निदेशक विक्रम विरकर, राज्य परियोजना निदेशक नवीन कुमार, बिहार राज्य पाठ्यपुस्तक प्रकाशन निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक यतिंदर पाल, मध्याह्न भोजन निदेशक विनायक मिश्रा, निदेशक प्रशासन मनोरंजन सहित शिक्षा विभाग एवं जिला प्रशासन के अन्य वरीय पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

इस वर्ष बिहार दिवस 2026 के अवसर पर पटना के गांधी मैदान में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में देश के प्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।कार्यक्रम के पहले दिन सुप्रसिद्ध गायिका सोना महापात्रा अपनी शानदार प्रस्तुति से दर्शकों का मनोरंजन करेंगी।वहीं दूसरे दिन लोकप्रिय पार्श्वगायक शान अपनी सुरीली आवाज़ से माहौल को संगीतमय बनाएंगे।कार्यक्रम के समापन दिवस पर मशहूर गायक पापोन अपनी विशेष प्रस्तुति देंगे।तीन दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में संगीत, संस्कृति और बिहार की समृद्ध परंपराओं की झलक देखने को मिलेगी, जिसके लिए गांधी मैदान में व्यापक तैयारियाँ की जा रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित