पटना , मार्च 22 -- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को बिहार दिवस के अवसर पर राज्य के प्रति स्नेहपूर्ण संदेश के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को हार्दिक धन्यवाद दिया एवं आभार प्रकट किया है।

मुख्यमंत्री श्री कुमार ने आज एक्स पर लिखा, "मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बिहार दिवस के अवसर पर राज्य के प्रति स्नेहपूर्ण संदेश के लिए समस्त बिहारवासियों की ओर से हार्दिक धन्यवाद देता हूं एवं आभार प्रकट करता हूँ। यह प्रदेशवासियों के लिए गर्व का विषय है कि आपने बिहार की समृद्ध विरासत, संस्कृति और प्रगति के प्रयासों की सराहना की है।"श्री कुमार ने कहा कि वह सरकार, राज्य के सर्वांगीण विकास, सामाजिक न्याय, सुशासन और आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर प्रतिबद्ध हैं।उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार का पूरा सहयोग प्राप्त हो रहा है। अब बिहार और तेजी विकास की तरफ आगे बढ़ेगा तथा देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने के साथ देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित