, April 8 -- इसी सिलसिले में किशनगंज जिला पदाधिकारी विशाल राज और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने मंगलवार को आँगनवाड़ी केंद्र के बच्चों के बीच पोशाक का वितरण किया। उन्होंने सदर प्रखंड कार्यालय परिसर में संचालित शगुन जीविका दीदी का सिलाई घर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। इस मौके पर सिलाई घर की जीविका दीदियों को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि किशनगंज की जीविका दीदियों को उनके घर के पास ही पोशाक सिलाई का रोजगार मिल रहा है। वहीं आँगनवाड़ी केंद्र के बच्चों को जीविका दीदियों द्वारा तैयार पोशाक प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि जिले के विभिन्न सिलाई सेंटरों पर जीविका दीदियाँ पोशाक सिलाई का कार्य कर रही हैं।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने जीविका दीदियों को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं को रोजगार मिलने से पूरे परिवार में खुशहाली आती है। जीविका के माध्यम से जिला की जीविका दीदियों को रोजगार के अवसर प्राप्त हो रहे हैं। महिलाओं को रोजगार मिलने से परिवार, समाज, प्रदेश, देश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता है। उनकी प्रगति से सबकी प्रगति जुड़ी हुई है।

समेकित बाल विकास परियोजना अंतर्गत आँगनवाड़ी केंद्र के सभी बच्चों को पोशाक उपलब्ध करवाया जाएगा। लगभग तीस हजार पोशाक तैयार कर लिया गया है। बाकी पोशाक निर्माण के लिए जीविका दीदियाँ सिलाई सेंटरों पर कार्य कर रही हैं। तय समय सीमा में सारे पोशाक तैयार कर लिए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित