पटना , मार्च 09 -- बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष पी.के.अग्रवाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने नंदकिशोर यादव से मिलकर उन्हें नागालैंड का राज्यपाल बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

चैम्बर अध्यक्ष पी. के.अग्रवाल ने कहा कि श्री यादव ने विधायक, मंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष के रूप में अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए बिहार के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि श्री यादव जैसे योग्य, कुशल, दूरदर्शी एवं सार्वजनिक जीवन का लंबा अनुभव रखने वाले व्यक्तित्व का लाभ नागालैंड को प्राप्त होगा और नागालैंड के चहुंमुखी विकास की गति और तेज होगी।

प्रतिनिधिमंडल में चैम्बर के उपाध्यक्ष एन.के. ठाकुर, महामंत्री मुकेश कुमार जैन, पूर्व अध्यक्ष सुभाष पटवारी, आशीष शंकर, अजय गुप्ता एवं पवन भगत सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित