रायपुर , नवंबर 14 -- ) बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतान्त्रिक गठबंधन (राजग) को मिले रुझानों में अजेय बढ़त पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खुशी व्यक्त करते हुए अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार की जनता ने विकास, सुशासन और स्थिर नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए एनडीए को प्रचंड समर्थन दिया है। यह जनादेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की पुनर्पुष्टि है।

इस मौके पर श्री साय के साथ कई कैबिनेट मंत्री मौजूद रहे। सभी ने बिहार की जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस परिणाम को लोकतंत्र की सकारात्मक विजय बताया।

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि राजग की यह जीत देश में विकास और सुशासन के नए मानक स्थापित करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित