, Feb. 13 -- उपमुख्यमंत्री श्री चौधरी ने इस समझौते के नवीनीकरण के लिए स्वास्थ्य मंत्री श्री पांडेय को बधाई दी और कहा, "बिहार सरकार राज्य के नागरिकों के जीवन स्तर में सतत सुधार के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इस बात कि प्रसन्नता है कि गेट्स फाउंडेशन का तकनीकी सहयोग और विशेषज्ञता आगे भी बिहार को प्राप्त होता रहेगा, जिससे सामूहिक रूप से प्रदेश विकास की नई ऊँचाइयों तक पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि इस सहयोग ज्ञापन से वर्ष 2030 तक सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति की दिशा में राज्य की प्रगति को और गति मिल सकेगी।"स्वास्थ्य मंत्री श्री पांडेय ने कहा कि राज्य ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य एवं विकास सूचकांकों में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2011 से मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में लगभग आधी कमी आई है। यह सहयोग ज्ञापन राज्य द्वारा पिछले डेढ़ दशक में प्राप्त गति को संस्थागत रूप से सुदृढ़ करते हुए इस परिवर्तनकारी प्रगति को निरंतर बनाए रखने का लक्ष्य रखता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित