पटना, अप्रैल 24 -- िहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के विश्वास प्रस्ताव को विधानसभा ने आज ध्वनिमत से मंजूरी प्रदान कर दी। विधानसभा में विश्वास मत पर हुई चर्चा का जवाब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिया और विपक्ष पर करारा प्रहार किया। जवाब के बाद विधानसभा अध्यक्ष डॉ.प्रेम कुमार ने सदन में सम्राट चौधरी सरकार के विश्वास प्रस्ताव को सदन में रखा। सदन के सदस्यों ने इस प्रस्ताव को ध्वनि मत से मंजूरी प्रदान कर दी। प्रस्ताव पर मत विभाजन की मांग किसी सदस्य ने नहीं की इसलिए इस प्रस्ताव को ध्वनि मत से मंजूर दी गई।
उल्लेखनीय है कि नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट चौधरी 15 अप्रैल 2026 को मुख्यमंत्री बने। भारतीय जनता पार्टी के बिहार में वह पहले मुख्यमंत्री बने है और उन्होंने आज विधानसभा में अपना बहुमत ध्वनिमत से साबित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित