मोतिहारी , फरवरी 4 -- बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में पुलिस ने एक ट्रक और एक मोटरसाइकिल से 438.496 गांजा बरामद करने के साथ वाहन चालक सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
जिले में हरैया थाने की पुलिस ने रक्सौल इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट(आईसीपी) के समीप से बुधवार को एक ट्रक से 29 पैकेट गांजा बरामद किया। बरामद गांजा का वजन 4 क्विंटल 22 किलो 196 ग्राम और कीमत एक करोड़ से अधिक है। ट्रक के चालक नेपाल के बारा जिले के कलैया बहुअरी निवासी संजय कुमार साह को गिरफ्तार कर लिया गया है।
रक्सौल के सब डिविजिनल (एसडीपीओ) पुलिस अधिकारी(मनीष आनंद) ने संवाद एजेंसी "यूनीवार्ता" को बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल से भारत में आईसीपी मार्ग से गांजा की एक बड़ी खेप ट्रक के जरिए लायी जाने वाली है। इस सूचना के आधार पर हरैया थाना पुलिस ने यह बरामदगी की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित