समस्तीपुर , फरवरी 12 -- बिहार के चर्चित समाजवादी नेता एवं वरिष्ठ अधिवक्ता शिवचंद्र राजगृहार का गुरुवार को समस्तीपुर शहर के ताजपुर स्थित आवास पर निधन हो गया। वह करीब 99 वर्ष के थे।

शिवचंद्र राजगृहार का अंतिम संस्कार शुक्रवार को बेगूसराय जिले के सिमरिया स्थित गंगा तट पर किया जायेगा।

स्व.राजगृहार के निधन पर केन्द्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर, बिहार के जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, जनता दल यूनाइटेड (जदयू) विधायक एवं पूर्व मंत्री महेश्वर हजारी,राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के पूर्व विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन,पूर्व मंत्री रामाश्रय सहनी, जदयू की विधायक अश्वमेध देवी, समस्तीपुर नगर निगम की महापौर अनिता राम एवं उप महापौर रामबालक पासवान समेत प्रमुख लोगों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की और उनके प्रति श्रद्वांजलि अर्पित की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित