नयी दिल्ली , नवंबर 14 -- रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय सामाजिक न्याय ओर अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास आठवले ने शुक्रवार को कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव का जनादेश जनता के विश्वास, विकास और सुशासन की जीत है।

श्री आठवले ने बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की प्रचंड जीत पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य और प्रगति के नए अध्याय की शुरुआत पर हार्दिक बधाई। उन्होंने कहा कि यह विजय विश्व के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व, निरंतर परिश्रम और जनता के प्रति समर्पण का परिणाम है।

यह जनादेश जनता के विश्वास, विकास और सुशासन की जीत है और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश लगातार विकास के पथ पर अग्रसर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित