, March 28 -- समाज कल्याण विभाग से मिली जानकारी के अनुसार वित्तीय वर्ष 2022-23 में तीन लाख 46 हजार 658 बालिकाओं को डीबीटी के माध्यम से राशि प्रदान की गई है। 2023-24 में तीन लाख 52 हजार 413 लाभार्थी और 2024-25 में तीन लाख 36 हजार 699 लाभार्थियों को योजना का लाभ दिया गया है।
योजना के तहत नवजात कन्या के जन्म के पहले वर्ष में दो हजार रुपये और एक वर्ष पूरा होने पर जन्म पंजीकरण तथा आधार पंजीकरण के बाद एक हजार रुपये सीधे माता-पिता/अभिभावकों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से प्रदान किए जाते हैं। मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना (एमकेयूवाई) ने राज्य में बालिकाओं के जन्म, शिक्षा और सामाजिक सुरक्षा को बढ़ावा देने में लगातार सफलता हासिल की है। तीन अगस्त 2018 को शुरू की गई इस योजना का मुख्य उद्देश्य कन्या भ्रूण हत्या रोकना, जन्म पंजीकरण को प्रोत्साहित करना और बाल विवाह को समाप्त करना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित