, March 28 -- समारोह के दौरान, डॉ. सुजीत कुमार सिन्हा ने कहा कि सुचारू प्रसंस्करण और बेहतर सेवा वितरण सुनिश्चित करने के लिए आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का बैकएंड कार्य इसी इकाई के माध्यम से संभाला जाएगा। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, मुख्यमंत्री राहत कोष और राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम योजनाएं पहले से ही काम कर रही हैं और आरएएन , पीएमएनआरएफ , एचएमडीजी जैसी अन्य सरकारी योजनाओं को भी पूरी तरह से लागू किया जाएगा और इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से सुव्यवस्थित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के हित में स्वैच्छिक एवं दानात्मक सहयोग करने के लिये एक समर्पित पोर्टल विकसित किया जाएगा, जिससे उनके उपचार के लिए समय पर आर्थिक सहायता उपलब्ध हो सके।।

डॉ. अनूप कुमार ने इस पहल को एक स्वागतयोग्य कदम बताते हुए जोर दिया कि यह जरूरतमंद मरीजों के लिए एक सच्चे 'वन-स्टॉप सेंटर' के रूप में कार्य करेगा और उन्हें अत्यधिक लाभान्वित करेगा। उन्होंने कहा कि यह इकाई मरीजों को संपर्क का एक स्पष्ट और विश्वसनीय बिंदु प्रदान करती है, जिससे उन्हें मदद और मार्गदर्शन प्राप्त करने के लिए एक निश्चित स्थान मिल जाता है।

प्रो. (ब्रिगेडियर) डॉ. राजू अग्रवाल ने इस बात पर जोर दिया कि यह इकाई मरीजों और डॉक्टरों के बीच एक सीधा और विश्वसनीय संबंध स्थापित करेगी, यह सुनिश्चित करते हुए कि सरकारी योजनाओं का लाभ कतार में खड़े सबसे अंतिम और जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित