, March 9 -- ईएनटी विभाग की अध्यक्ष प्रो. डॉ. क्रांति भावना तथा डॉ. विजय कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने आधुनिक चिकित्सा तकनीकों के माध्यम से बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की प्रतिबद्धता दोहराई।
जागरूकता को रोचक और प्रभावी बनाने के लिए छात्रों के बीच निबंध लेखन, क्विज़, पोस्टर मेकिंग और पेंटिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कार्यक्रम का सबसे भावनात्मक क्षण वह रहा जब एक नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सुनने में असमर्थ बच्चों की रोजमर्रा की चुनौतियों और इलाज में देरी के परिणामों को दर्शाया गया। इस प्रस्तुति ने दर्शकों को गहराई से प्रभावित किया और उन्हें इस मुद्दे के प्रति अधिक संवेदनशील बनाया।
कार्यक्रम के दौरान यह भी बताया गया कि एम्स पटना का ईएनटी विभाग विभिन्न सरकारी योजनाओं के अंतर्गत अब तक 400 से अधिक सफल कोकलियर इंप्लांट सर्जरी कर चुका है। इन सर्जरी के जरिए उन बच्चों को नई उम्मीद और नई आवाज मिली है, जो पहले सुनने की क्षमता से वंचित थे।
कार्यक्रम का समापन इस संदेश के साथ हुआ कि समय पर जांच, आधुनिक चिकित्सा और सामुदायिक जागरूकता के जरिए हम यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि हर बच्चा न सिर्फ सुन सके, बल्कि सीख सके, संवाद कर सके और अपने सपनों को नई ऊंचाई दे सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित