, April 8 -- बैठक में बिहार के डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के सचिव शीर्षत कपिल अशोक ने भाग लिया और राज्य में इन क्षेत्रों में हो रही प्रगति का विवरण साझा किया।
इस बैठक के बाद विभाग के सचिव शीर्षत कपिल अशोक ने राज्य में मछली पालन और डेयरी विकास के लिए भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया है। उन्होंने मत्स्य पालन विभाग के सचिव डॉ. अभिलक्ष लेखी, संयुक्त सचिव सागर मेहरा, पशुपालन एवं डेयरी विभाग के सचिव नरेश पाल गंगवार, अपर सचिव वर्षा जोशी, संयुक्त सचिव राम शंकर सिन्हा तथा एनएफडीबी के मुख्य कार्यकारी डॉ. विजय कुमार बेहरा से मुलाकात की है।
राज्य में डेयरी और पशुपालन के क्षेत्र में जारी परियोजनाओं की प्रगति, मत्स्य पालन क्षेत्र में बुनियादी ढांचे का सुदृढ़ीकरण, आगामी योजनाओं में गुणोत्तर वृद्धि सुनिश्चित करने के लिए नई कार्ययोजना तैयार करने जैसे प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित