बिलासपुर, सितंबर 25 -- छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की श्रद्धा महिला मंडल ने गुरुवार को रवींद्र भवन, वसंत विहार में एसईसीएल की महिला संविदा कर्मियों के साथ नवरात्र उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य इन कर्मठ महिलाओं के योगदान को सम्मानित करना था।

मंडल की अध्यक्षा श्रीमती शशि दुहन के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 80 महिला संविदा कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ दुर्गा की आराधना से हुई, जिसके बाद महिलाओं ने भक्ति भाव से भजनों की प्रस्तुति दी।

इस अवसर पर गरबा और डांडिया नृत्य के साथ-साथ विभिन्न मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया। 'डांडिया क्वीन' प्रतियोगिता में तीन विजेताओं का चयन किया गया। श्रीमती दुहन ने कहा,"यह आयोजन हमारी मेहनतकर बहनों के प्रति सम्मान और आभार का प्रतीक है।"सभी महिला कर्मियों को उनके योगदान के लिए स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धा महिला मंडल की समिति सदस्यों सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित