श्रीगंगानगर , नवम्बर 04 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर में बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती को जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मीनाक्षी सेतिया अरोड़वंश गर्ल्स पीजी कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के छात्राओं, शिक्षकों और स्वयं सेवकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम का उद्देश्य जनजातीय समाज के उत्थान और राष्ट्रीय स्वतंत्रता आंदोलन में बिरसा मुंडा के योगदान को याद करना था।
प्राचार्य डॉ. मीनल कोचर ने इस मौके पर कहा कि बिरसा मुंडा एक महान स्वतंत्रता सेनानी और जनजातीय नेता थे। उन्होंने अपने जीवन को जनजातीय समाज के उत्थान और राष्ट्र की आजादी के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं में राष्ट्रीय भावना और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं।
महाविद्यालय के मुख्य सलाहकार विजय सेतिया ने स्वयं सेवकों को जनजातीय समाज के उत्थान के लिए अग्रसर रहने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा जैसे नेताओं की विरासत को जीवित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित