रांची , फरवरी 10 -- झारखंड के बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान, मेसरा के पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता क्लब (ईपीएसी) द्वारा किशालय विद्या मंदिर, रांची में वृक्षित 2026 का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में पौधारोपण अभियान और मूल्य शिक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन एपेक की फैकल्टी एडवाइज़र एवं सिविल और पर्यावरण अभियांत्रिकी विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ. नीता कुमारी तथा किशालय विद्या मंदिर की प्राचार्या सुमन ठाकुर ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. नीता कुमारी के संबोधन से हुई। इसके बाद कक्षा चार और पांच के विद्यार्थियों के लिए ओरिगामी कला कार्यशाला और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसके पश्चात "पृथ्वी बचाओ" विषय पर आधारित मिट्टी कला (क्ले मॉडलिंग) प्रतियोगिता हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी पर्यावरण संबंधी सोच को रचनात्मक रूप से प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम का समापन विद्यालय परिसर में संयुक्त पौधारोपण अभियान के साथ हुआ, जिसमें एपेक के सदस्यों और विद्यार्थियों ने मिलकर भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को व्यवहार में उतारा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित