नयी दिल्ली , फरवरी 20 -- लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सांसद डॉ रिकी एजे सिंगको के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

श्री बिरला ने शुक्रवार को एक शोक संदेश में कहा, " मेघालय की शिलांग सीट से लोक सभा सदस्य श्री सिंगको के असामयिक निधन से बहुत दुखी हूं। " उन्होंने कहा कि श्री सिंगकों के कर्तव्यों के प्रति समर्पण को पूरे सम्मान और कृतज्ञता के साथ याद किया जायेगा।

श्री बिरला ने दुखी परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

गौरतलब है कि श्री सिंगकों गुरुवार को शिलांग में फुटसल खेलते समय अचानक गिर गये थे। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनका देहांत हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित