नयी दिल्ली , मार्च 18 -- लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने चैत्र शुक्लादि, उगाडी, गुड़ी पड़वा और चेती चाँद की पूर्व संध्या पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं।
श्री बिरला ने बुधवार को अपने संदेश में कहा , ' नव संवत्सर, चैत्र नवरात्रि के शुभारंभ, चेटीचंड, गुड़ी पड़वा और उगादी पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ।' उन्होंने कहा कि ये त्योहार पूरे देश में आस्था, उत्साह और उल्लास के साथ मनाये जाते हैं और हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विविधता और एकता का संदेश देते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित