जयपुर , मई 05 -- राजस्थान की राजधानी जयपुर में बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेज में सात से नौ मई तक तीन दिवसीय इंटर कॉलेज प्रतियोगिता "राज्य 2026" का आयोजन किया जायेगा।
सहायक निदेशक (सीए) साक्षी बियानी ने बताया कि "नवयुग" थीम के तहत इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेगी, जिनमें छात्र-छात्राएं अपनी कला और प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
कार्यक्रम के तहत नौ मई को शाम सात बजे लोकप्रिय डीजे नाइट का आयोजन किया जाएगा, जो युवाओं के लिए खास आकर्षण का केंद्र रहेगा।
उन्होंने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में विभिन्न कॉलेजों के विद्यार्थी भाग लेंगे, जिसके लिए कई कॉलेजों को आमंत्रित किया गया है।
कार्यक्रम में प्री-इवेंट ई-स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। पहले दिन फेस पेंटिंग, डिबेट, थिएटर, डिजिटल ट्रेजर हंट एवं डांस बैटल जैसी प्रतियोगिताएं होंगी वहीं दूसरे दिन शार्क टैंक, ओपन माइक, सिंगिंग प्रतियोगिता, रैंप वॉक एवं मुख्य आकर्षण डीजे नाइट का आयोजन किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित