ढाका , अप्रैल 09 -- बंगलादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने बिजली बचत के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी पुरुष और श्रीलंका के खिलाफ महिला क्रिकेट सीरीज के मैच समय में बदलाव किया है। इसके अब ये मुकाबले दिन की रोशनी में खेले जायेंगे। बीसीबी ने सरकार की ऊर्जा बचाने की पहल का समर्थन करने के लिए न्यूजीलैंड के साथ होने वाली पुरुषों की सफेद गेंद सीरीज और श्रीलंका के साथ होने वाली महिलाओं की टी-20 सीरीज के मैच के समय में बदलाव किया है।
ढाका और चटगांव में होने वाले तीनों एकदिवसीय मैच दिन-रात्रि होने वाले थे, लेकिन अब बोर्ड ने कहा है कि वे मैच शुरू होने का समय तीन घंटे पहले कर देंगे। अब एकदिवसीय मैच स्थानीय समय के अनुसार सुबह 11 बजे शुरू होंगे, जिसका मकसद मैचों को सूरज डूबने तक खत्म करना है। बीसीबी को उम्मीद है कि इससे बिजली की खपत में कम से कम चार घंटे की बचत होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित