भोपाल , जनवरी 28 -- मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा बकायादार बिजली उपभोक्ताओं से बकाया राशि वसूली के अभियान के तहत बड़े बकायादारों के बैंक खाते फ्रीज किए जा रहे हैं। इसी क्रम में भोपाल उत्तर शहर संभाग के इंद्र विहार जोन अंतर्गत एक बड़े बकायादार उपभोक्ता का बैंक खाता फ्रीज किया गया, जिसके बाद उपभोक्ता ने बकाया राशि जमा कर खाता सुचारू करा लिया।
कंपनी के अनुसार, इंद्र विहार जोन क्षेत्र की बकायादार उपभोक्ता श्रीमती आयरा परवेज खान के विरुद्ध बैंक खाता फ्रीज करने की कार्रवाई की गई थी। पदेन तहसीलदार (वसूली) इंद्र विहार जोन द्वारा 27 दिसंबर 2025 को आदेश जारी कर मुंबई, महाराष्ट्र स्थित एक्सिस बैंक मालाड (पूर्व) शाखा में उनके बैंक खाते के आहरण पर रोक लगाई गई थी। आदेश के पालन में एक्सिस बैंक द्वारा संबंधित खाता फ्रीज कर दिया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित