उज्जैन , फरवरी 10 -- मध्यप्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में बाल भिक्षावृत्ति रोकथाम के लिए जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसके लिए जिला कलेक्टर रोशन कुमार सिंह के मार्गदर्शन में एक टीम का गठन किया गया है।

आधिकारिक जानकारी में बताया गया है कि बाल भिक्षावृत्ति अभियान के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग एवं विशेष किशोर पुलिस इकाई उज्जैन की संयुक्त टीम द्वारा शहर के प्रमुख सिग्नल चौराहों पर भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान टीम को परिजन द्वारा बताया गया कि वह राजस्थान से आए है और उनके द्वारा खिलौने बेचने एवं सफाई वाईपर बेचने का कार्य किया जाता है। टीम द्वारा परिजनों को समझाईश दी गई कि वह सिग्नल चौराहे पर खिलौने बेचने एवं सफाई वाईपर बेचने कार्य नहीं करें और बालक / बालिकाओं को सिग्नल चौराहे पर अपने साथ लेकर नहीं घूमने की समझाईश दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित