बालोद , अप्रैल 17 -- छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत चिखलाकसा में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में एक मिस्त्री की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान विनोद कुंजाम के रूप में की गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, विनोद कुंजाम एक ठेकेदार के अधीन दो मंजिला भवन में सेंट्रिंग का कार्य कर रहा था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह अचानक ऊंचाई से नीचे गिर गया। गिरने के दौरान वह पास ही स्थित बिजली पोल के तार की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही दल्लीराजहरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित