बालोद , नवंबर 20 -- ) छत्तीसगढ़ में बालोद जिले के कलेक्टर को 'जल संचय-जन भागीदारी'अभियान में राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सम्मानित किया है। सम्मान ग्रहण करने के बाद कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के जिले में आगमन पर अधिकारियों-कर्मचारियों ने आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया। संयुक्त जिला कार्यालय के प्रवेश द्वार पर हुई इस गरिमामयी अगवानी के दौरान अधिकारियों-कर्मचारियों ने कलेक्टर मिश्रा के सशक्त और परिणाममुखी नेतृत्व की सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित