भरतपुर , मई 02 -- राजस्थान में धौलपुर के बसेड़ी थाना क्षेत्र में शनिवार को दो संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा बालिकाओं के अपहरण के प्रयास को ग्रामीणों ने विफल कर दिया।

ग्रामीणों ने दोनों सन्दिग्ध व्यक्तियों को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दो अज्ञात युवक बालिकाओं को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने की कोशिश कर रहे थे। बालिकाओं के शोर मचाने पर आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत सतर्क हो गये। ग्रामीणों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों की घेराबंदी की और उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। दोनों संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित