कोरबा , अप्रैल 16 -- छत्तीसगढ़ में बालको चिमनी हादसे से जुड़े बहुचर्चित मामले में गवाह को प्रभावित करने की साजिश का आज पुलिस ने खुलासा किया है।

पुलिस ने कोरबा शहर के होटल ग्रैंड गोविंदा के कमरा नंबर 202 से महत्वपूर्ण गवाह पृथ्वीनाथ सिंह को आरोपी सगामसेट्टी व्येंकतेश के साथ पकड़ा है। कमरे की बुकिंग जीडीसीएल कंपनी द्वारा कराई गई थी। वर्ष 2009 में बालको प्लांट में निर्माणाधीन चिमनी गिरने से 40 मजदूरों की मौत हुई थी और कई अन्य घायल हुए थे। इस मामले में जीडीसीएल और सेपको चीनी कंपनी के अधिकारियों पर आरोप हैं। लंबे समय से गवाहों को प्रभावित किए जाने की शिकायतें सामने आ रही थीं, जिसके कारण कई गवाह पेशी में नहीं पहुंच रहे थे। इस पर न्यायालय ने भी कड़ी आपत्ति जताई थी।

इधर, वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अपने संयंत्र में एआई-संचालित ह्यूमनॉइड असिस्टेंट 'अलाइसा' की तैनाती की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित