कोलकाता , अप्रैल 06 -- कोलकाता नाईट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच सोमवार को खेला गया इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 12वां मैच को वहां हो रही लगातार हो रही बारिश के कारण रद्द कर दिया गया है। इसी के साथ दोनों टीमों में एक-एक अंक बांट दिये गये। केकेआर को इस सीजन का पहला अंक मिल गया।

आज यहां कोलकाता नाईट राइडर्स ने टॉस जीतकर सभी को चौंकाते हुए पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने मात्र 16 रन के स्कोर पर अपने दो विकेट गंवा दिये। दूसरे ओवर में जेवियर बार्टलेट ने पहले फिन ऐलन (छह) को इसी ओवर की आखिरी गेंद पर कैमरून ग्रीन का शिकार कर पंजाब किंग्स को दोहरी सफलता दिलाई।

चौथे ओवर की चौथी गेंद के बाद तेज बारिश शुरु होने के कारण मैच को रोका गया। मैच रोके जाने के समय कोलकाता नाईट राइडर्स ने 3.4 ओवरों में दो विकेट पर 25 रन बना लिये थे। कप्तान अजिंक्य रहाणे (नाबाद आठ) और अंगकृष रघुवंशी (नाबाद सात) क्रीज पर मौजूद थे।

1040 बजे दोनों अंपायर्स ने मैदान का निरीक्षण किया। केकेआर के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली भी मैदान में दिख रहे हैं। उन्होंने ग्राउंड की घास पर हाथ लगाकर चेक किया कि मैदान कितना गीला है। इसके बाद अंपायर्स ने दोनों टीमों के कप्तानों से बातचीत करने के बाद मैच का रद्द करने का फैसला किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित